कोई भी दिन अशुभ नही होती
कोई भी दिन अशुभ नही होती है
जागो बहनों जागो भाइयों
करके ऐसा काम दिखा दो
जिस पर गर्व करे सारी दुनिया
शिक्षित बनों संघर्ष करो
भारत विद्वानों की देश है
विश्वास करो अपनो पर
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
कभी दुःख आता है तो कभी सुख
समय बहुत अमूल्य रत्न है
जिंदगी को खुलकर जी लो सज्जनों
पता नही कितनी सांसे बाकी है।
जाग जा इंसान अब तू जाग जा
शुभ दिन शुभ घड़ी का इंतजार न कर
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
सुख और शांति की तलाश में
भटक रहा है मनुष्य होके निराश
कल की फिक्र मत कीजिए
आज में भरोसा जरूर रखिए।
जिसको जितना जितना मिला है
वो तो उनके किस्मत की बात है
सोच सोच में आज को गंवाना नही है
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
काल करे सो आज कर
आज करे सो अब
पल में परलय होत है
बहुरी करे सो कब
शुभ दिन शुभ घड़ी का इंतजार न कर
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
नूतन लाल साहू
Gunjan Kamal
03-Jun-2024 04:38 PM
👏🏻👌🏻
Reply
Varsha_Upadhyay
14-May-2024 12:32 AM
Nice
Reply